फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In Jyotiba Phule Nagar a woman left her husband and four children and ran away with her lover

पुलिस बोली हम क्या करें: पति-चार बच्चों को छोड़ तीसरे प्रेमी संग भागी महिला, पहले भी दो के साथ हो चुकी है फरार

Mon, 25 Nov 2024 09:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Nov 2024 09:26 PM IST
सार

गांव वालों का कहना है कि महिला पहले भी अलग-अलग दो लोगों के साथ घर छोड़कर जा चुकी है। इस बार वह अपने तीसरे प्रेमी के साथ गई है।

विज्ञापन
In Jyotiba Phule Nagar a woman left her husband and four children and ran away with her lover
पति और चार बच्चों को छोड़ तीसरे प्रेमी संग भागी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के ज्योतिबा फुले नगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां परिवार को छोड़कर महिला अपने तीसरे प्रेमी के साथ भाग गई। महिला के पति और चार बच्चों ने डिडौली कोतवाली पहुंचकर उसे बरामद करने की गुहार लगाई तो महिला भी प्रेमी के साथ पहुंच गई। गिड़गिड़ाते पति और बच्चों को देखकर भी महिला का दिल नहीं पसीजा। वह प्रेमी के साथ रहने की बात कहकर उसके साथ चली गई।

विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। रविवार करीब करीब नौ बजे चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति और चारों बच्चे डिडौली कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला भी अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की बात कही। महिला की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। कोतवाली में ही पति और बच्चे महिला के सामने बिलखते रहे, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। कई घंटे तक महिला को मनाने के लिए पंचायत चली, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बाद में महिला पति और अपने चार बच्चों को कोतवाली में ही छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। 

विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि महिला पहले भी अलग-अलग दो लोगों के साथ घर छोड़कर जा चुकी है। इस बार वह अपने तीसरे प्रेमी के साथ गई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि महिला बालिग है, उसे किसके साथ रहना है इसके लिए वह स्वतंत्र है। पुलिस और गांव के जिम्मेदार लोगों ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और अपने प्रेमी के साथ चली गई। फिलहाल, मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed