{"_id":"6244b1daa6314e5f7702c128","slug":"in-basic-schools-only-students-of-class-five-and-eight-will-get-report-card-city-news-mbd423155949","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनतर विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को सिर्फ कक्षा पांच और आठ के विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट कार्ड की छपाई में हुई देरी इसकी प्रमुख वजह है।
बेसिक शिक्षा विभाग में एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी। जनपद के 1404 परिषदीय विद्यालयों में लगभग पौने दो लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण के दो वर्ष बाद विद्यालयों में 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन कराया गया था। शिक्षकों को 30 जनवरी को परीक्षा परिणाम तैयार करना था, लेकिन बुधवार को दिनभर रिपोर्ट कार्ड नहीं मिलने की वजह से शिक्षक परिणाम तैयार नहीं कर सके। रिपोर्ट कार्ड विभाग की ओर से विद्यालयों को उपलब्ध करवाए जाने हैं। बुधवार देर शाम रिपोर्ट कार्ड छपकर आने की वजह से कुछ विद्यालयों में ही पहुंच सके। खंड शिक्षा अधिकारी नगर नगेंद्र कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को कक्षा पांच और आठ के विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। अन्य कक्षा के विद्यार्थियों के लिए उन्हें और उनके अभिभावकों को उत्तर पुस्तिका दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। इन विद्यार्थियों को एक-दो दिन में परिणाम तैयार कर वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद की ओर से शनिवार देर रात रिपोर्ट कार्ड का बजट मिला है और सोमवार को दिनभर कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने की वजह से आनन-फानन में रिपोर्ट कार्ड छपवाए गए हैं।
छपवाया गया है सादा रिपोर्ट कार्ड
विभाग की ओर से सादा रिपोर्ट कार्ड छपवाया गया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नगर ने बताया कि हमारी मल्टीकलर और आकर्षक रिपोर्ट कार्ड तैयार करवाने की थी, लेकिन परिषद की ओर से प्रति रिपोर्ट कार्ड दो रुपये का बजट दिया गया है। इसलिए सादा रिपोर्ट कार्ड की छप सके हैं।