फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   illigle parking charg in hospital

जिला अस्पताल में पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली

Tue, 19 Dec 2017 12:58 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
illigle parking charg in hospital
PARKING - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में पार्किंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में पार्किंग के नाप पर अवैध वसूली की जा रही है। वसूली करने वाले खुले आम अस्पताल में पार्किंग के नाम वसूली कर रहे हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


  सरकार की मंशा के अनुसार अस्पताल में मरीज का एक रुपये के पर्चे के अलावा कोई खर्च न हो इसके लिए पार्किंग समेत सभी सुविधाएं मुफ्त रखी गई हैं। पांच से छह महीने पहले एक व्यक्ति यहां पार्किंग के लिए लोगों से पैसे वसूलता था। यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा था। इसमें अस्पताल प्रशासन की सहमति भी थी।
विज्ञापन


लेकिन पांच छह महीने पहले ही नए आदेशों के बाद उस व्यक्ति को इस कार्य से मुक्ति कर दिया गया। इसके बाद से अस्पताल में पार्किंग के लिए बोर्ड और स्टाफ पार्किंग और सामान्य लोगों के लिए पार्किंग के स्थान बनाए गए हैं। पार्किंग की व्यवस्था जिला अस्पताल को ही करनी है। लेकिन जिला अस्पताल खुद स्टाफ की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इसका फायदा उठाते हुए यहां कुछ लोगोें ने अवैध वसूली शुरू कर दी है। वसूली करने में तीन से चार लोग लगे हैं। ये लोेग गाड़ी में चाक से नंबर दिख वाहन वाले को एक टोकन दे रहे हैं। टोकन के साथ ही दस रुपये वसूल रहे हैं। लोग भी जानकारी के अभाव में पार्किंग का पैसा दे देते हैं। जबकि अस्पताल में पार्किंग के लिए टेंडर या ठेका का कोई प्राविधान नहीं है। पार्किंग की सुविधा मुफ्त है।



मैं विभागीय कार्य से शहर से बाहर थी। पार्किंग के नाम पर वसूली का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई कर रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अस्पताल में पार्किंग की मुफ्त व्यवस्था है। अगर कोई पैसा ले रहा है तो यह अपराध है। शीघ्र मामले की जांच की जाएगी।
--- डा. ज्योत्सना पंत, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed