फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   illegal cut on national hiway

नेशनल हाईवे पर अवैध कटों की भरमार, 31 दिन में 21 दुर्घटनाएं, 15 ने गवांई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
illegal cut on national hiway
मुरादाबाद। निर्माणाधीन हाईवे (एनएच-9) पर जगह-जगह अवैध कट की भरमार है। लोगों ने अपनी सहूलियत के अनुसार कार्यालयों, प्रतिष्ठानों के सामने डिवाइडर तोड़कर कट बना रखे हैं। ये कट हाईवे पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। माह मई में पाकबड़ा, डिडौली, रजबपुर और गजरौला थानाक्षेत्र में हाईवे पर 21 दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। चौधरपुर, जोया से पहले रसूलपुर सिवौरा रोड, डीएनएस ग्रुप ऑफ कॉलेज के सामने, रजबपुर थाने के पास, गजरौला में नए फ्लाईओवर से तकरीबन 50 मीटर दूर अवैध कट बने हुए हैं। नियमानुसार नेशनल हाईवे पर प्रत्येक दो किमी की दूसरी से पहले कट नहीं हो सकता। पेट्रोल पंप, गांव के संपर्क मार्ग और शिक्षण संस्थान के सामने कट बनाने का अधिकार सिर्फ एनएचएआई को है। जबकि लोगों ने एनएचएआई की बिना अनुमति के डिवाइडरों को तोड़ रखा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पाकबड़ा थानाक्षेत्र में मई 2022 में छह दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नईम, जाहिद और पाकबड़ा निवासी एक एडवोकेट शामिल हैं। डिडौली थानाक्षेत्र में इस अवधि में छह हादसे हुए। इनमें से तीन हादसों में तीन लोगों की मृत्यु हुई है जबकि तीन दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए। रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे पर मई मे तीन हादसे हुए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ। गजरौला थानाक्षेत्र में मई में पुलिस ने सड़क हादसे के छह मुकदमे दर्ज किए। छह मई को बिजौरा ढाल के निकट हादसा हुआ। इसमें गांव नवाबपुरा खादर निवासी चरन सिंह और उनके साढ़ू निगम सिंह की मौत हो गई। छह मई की रात बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढाकों वाली निवासी युवक संजय की कट पर बाइक फिसल जाने से मौत हुई यह हादसा सुनपुरा के निकट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मई की शाम हादसे में ई-रिक्शा चालक अतर सिंह की मौत हुई। अगले दिन इस हादसे में घायल सुंदर ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर मोहम्मदाबाद के निकट कट से निकलते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी अशोक और उनके पांच वर्षीय बेटे ऋषभ की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed