{"_id":"67f2e729b8d6d16273069ba4","slug":"if-you-have-severe-pain-in-your-chest-or-sweating-with-nervousness-do-not-ignore-it-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-617177-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीने में तेज दर्ज, घबराहट के साथ आए पसीना तो न करें नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीने में तेज दर्ज, घबराहट के साथ आए पसीना तो न करें नजरअंदाज
विज्ञापन
मुरादाबाद। यदि आप शुगर या बीपी के मरीज हैं तो सीने में तेज दर्ज, पसीना व घबराहट को नजरअंदाज न करें। यह हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में हृदय रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचना चाहिए। हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए जरूरी है कि यदि आपको कोई समस्या नहीं है तो हर दिन 45 मिनट तेज चाल से सैर जरूर करें।
सीपीआर देना सभी को सीखना चाहिए। इससे हार्ट अटैक के दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज की जान बचाई जा सकती है। यह सलाह शहर की कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुपमा बंसल ने दी है। उनका कहना है कि हर रोज रात में देर तक न जागें। आठ घंटे की नींद जरूर लें। जंक फूड न खाएं और रात में हल्का भोजन करें। डॉ. अनुपमा ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
सवाल : मेरी उम्र 60 वर्ष है। मुझे हार्ट, बीपी व शुगर की शिकायत है। शुगर व बीपी की दवा रोजाना लेती हूं। डॉक्टर ने दवा हमेशा के लिए बताई है। नियमित दवा लेने का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होता है। कभी-कभी छोड़ भी सकते हैं क्या। - अंजू सहगल, अशोक नगर
विज्ञापन
जवाब : बीपी और शुगर की दवाइयां रोज लेनी चाहिए। इन्हें खाने से तो नहीं, लेकिन छोड़ने से नुकसान जरूर हो सकता है।
सवाल : मेरी उम्र 35 वर्ष है। मेरे सीने में दाईं ओर कभी-कभी बहुत तेज दर्द होता है। लंबी-लंबी सास लेने पर कुछ टाइम के बाद ठीक होता है। उस समय सांस लेने में भी दिक्कत होती है। क्या यह समस्या ठीक हो सकती है। - सोनिका यादव, मानसरोवर
जवाब : हां, समस्या हल हो सकती है, लेकिन इसके निदान के लिए कुछ जांचों की आवश्यकता है। आपको हृदय रोग विशेषज्ञ से मिलकर परामर्श लेना चाहिए।
सवाल : मेरी उम्र 37 साल है। मेरे सीने में कभी-कभी दर्द होता है और दिमाग भी अजीब तरह से लगता है। अपने आप ही ठीक भी हो जाता है और कभी तो धड़कन भी तेज हो जाती है। क्या करना चाहिए। - मो. राशिद मलिक, मूंढापांडे
जवाब : ईसीजी, इको, टीएमटी रक्त जांच आदि की आवश्यकता है। आपको हृदय रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए।
सवाल : मेरी उम्र 36 साल है। मेरी हार्ट बीट 215 तक हो जाती है। सप्ताह में एक या दो बार बहुत घबराहट होती है, मुझे क्या करना चाहिए। - विशाल सिंह
जवाब : परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन समस्या के निदान के लिए आपको होल्टर मॉनिटरिंग करवानी चाहिए।
सवाल : मेरी उम्र 55 साल है। मुझे हर समय अपने दिल की धड़कन साफ सुनाई देती है। मैं बाईं करवट सो नहीं पाती हूं। यह समस्या कई महीने से है। मुझे क्या करना चाहिए। - शीला
जवाब : इको की जरूरत है, आपको वाल्वुलर घाव हो सकता है। तीखा व तला भुना खाने से परहेज करें। सुबह उठकर थोड़ी देर ताजी हवा में टहलें। हृदय रोग विशेषज्ञ से मिलकर परामर्श लें।
सवाल : मेरी उम्र 77 साल है। मुझे पिछले 30 साल से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। एक माह पहले काफी दिन तक बुखार ठीक नहीं हुआ और घबराहट बढ़ने लगी तो डॉक्टर ने बीटा ब्लॉकर का इस्तेमाल करने से मना किया। अब मैं सिल्नीडिपीन खा रहा हूं। क्या यह बीटा ब्लॉकर नहीं है। - श्यामलाल, लाइनपार
जवाब : नहीं सिल्नीडिपिन बीटा ब्लॉकर नहीं है, अगर इससे बीपी नियंत्रित नहीं होता तो अन्य दवाओं की जरूरत होगी। आपको लगातार बीपी की मॉनिटरिंग करनी चाहिए। तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट बिल्कुल न लें और नमक कम खाएं।