फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If WhatsApp was closed, the rain got in trouble, made the service providers restless

व्हाट्सएप रहा बंद तो मुश्किल से कटी रैन, लोगों ने सिम कंपनियों को किया बेचैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
If WhatsApp was closed, the rain got in trouble, made the service providers restless
मुरादाबाद। सोमवार शाम फेसबुक के साथ उसके स्वामित्व वाले व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम भी अचानक बंद हो जाने से कई लोग परेशान हो गए। देर रात तक चैटिंग की आदत होने के कारण काफी लोगों की रात मुश्किल से कटी। तो वहीं हजारों उपभोक्ताओं ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की भी नींद हराम कर दी। सोमवार रात 09.27 बजे से 10.30 बजे तक कस्टमर केयर पर हजारों उपभोक्ताओं के कॉल पहुंचे।
विज्ञापन

तकरीबन एक घंटे तक सभी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि उपभोक्ताओं को समझाने में जुटे रहे। जब तक फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की ओर से तकनीकी खामी को लेकर आधिकारिक ट्वीट नहीं आया, तब तक यही स्थिति रही।
विज्ञापन

वहीं शहर के कई युवाओं ने बातचीत में बताया कि देर रात तक फेसबुक चलाने, व्हाट्सएप पर चैटिंग करने और इंस्टा रील देखने की आदत के कारण उन्हें नींद नहीं आई। कई बार फोन बंद करके दोबारा ऑन किया, कई बार फ्लाइट मोड लगाकर दोबारा खोला, बाद में पता चला फेसबुक, व्हाट्स एप और इंस्टाग्राम किसी तकनीकी खामी के कारण नहीं चल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार इतने समय तक बंद रहा फेसबुक
व्हाट्सएप के ही एक पोस्ट के मुताबिक यह अभी तक की सबसे बड़ी खराबी थी। फेसबुक और उसके स्वामित्व वाले एप पहली बार इतने समय तक बंद रहे। इससे दुनियाभर के 1.06 करोड़ उपभोक्ता प्रभावित हुए। अप्रैल में फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनिया के कई हिस्सों में कुछ घंटों के लिए बंद हुआ था। सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी में यह आउटेज एक महीने से भी कम समय में दूसरी बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed