फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If Sonakpur plan fails, MDA prepares to cross Sahyadri

Moradabad News: सोनकपुर योजना हुई फेल तो सहयाद्री के जरिए नैया पार लगाने की तैयारी में एमडीए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
If Sonakpur plan fails, MDA prepares to cross Sahyadri
मुरादाबाद। एमडीए की एक दशक से अधिक पुरानी सोनकपुर योजना को नए नाम व नए सिरे से लांच करने की तैयारी चल रही है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने संबंधित कॉलोनी को विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले योजना का नाम बदल कर सहयाद्री कर दिया गया है, अब चुनाव बाद इसे रियल स्टेट रगुलेटरी अथॉ़रिटी (रेरा) से स्वीकृति के लिए फाइल भेजी जाएगी।
विज्ञापन

11 साल पहले 50 हेक्टेयर क्षेत्र में बनी इस योजना में आवासीय, व्यावसायिक, नर्सिंग होम, स्कूल आदि के करीब 1600 भूखंड होंगे। इसके आसपास करीब 800 सीटर ऑडिटोरियम सह कन्वेंशन सेंटर की भी स्थापना की योजना है। जिसके लिए उपयुक्त जगह की तलाश एमडीए के अभियंताओं की टीम कर रही है। इसमें आपसी समझौते से 20 गाटों की करीब 25 हेक्टेयर भूमि किसानों से क्रय की गई है साथ ही शेष 25 हेक्टेयर अर्बन सीलिंग भूमि है।
विज्ञापन

खंडहर में तब्दील होते जा रहे आवासों के भी बहुरेंगे दिन
ग्राम पंचायत सोनकपुर देहात के पास स्थित इस योजना में विभिन्न श्रेणियों के 434 आवास बने हैं। कई पार्कों का भी निर्माण किया गया है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्ते को लेकर कुछ किसानों से एमडीए का विवाद हो जाने के बाद मामला न्यायालय में जाने से योजना लटक गई। जिसके कारण बने अधिकांश आवासों की खिड़की व दरवाजे गायब हो चुके हैं। पार्क में झाड़ियां उगी हैं। दिसंबर 2023 में एमडीए बोर्ड की हुई बैठक में इसे नए सिरे व नए नाम के साथ विकसित करने के निर्णय के बाद इसे सहयाद्रि योजना का नाम दिया गया। अब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद नए सिरे से लांच करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 11 साल पुरानी एमडीए की यह महत्वाकांक्षी योजना कुछ किसानों से विवाद के कारण अभी तक विकसित नहीं हो सकी थी। अब सभी विवाद लगभग निपट चुके हैं। टीम से सर्वे कराकर इसे विकसित किया जा रहा है। खंडहर में तब्दील हो चुके पुराने भवनों की भी मरम्मत कर नया लुक दिया जाएगा। अगले महीने इसे रेरा में स्वीकृत के लिए भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृत मिलने के बाद इसे लांच कर दिया जाएगा। - शैलेष कुमार, वीसी एमडीए
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed