{"_id":"5d06a3aa8ebc3e4315133b79","slug":"if-pm-modi-demand-i-will-give-resignation-before-take-oath-of-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री कहें तो शपथ लेने से पहले ही इस्तीफा दे दूं : आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री कहें तो शपथ लेने से पहले ही इस्तीफा दे दूं : आजम खां
Mon, 17 Jun 2019 01:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद आजम खां
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आजम खां ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव में उनको हराने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए गए। मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया, एक खास वर्ग के लोगों पर जुल्म किए गए। अगर किसी तरह से चुनाव जीतना ही मकसद है तो प्रधानमंत्री कहें, वह सांसद की शपथ लेने से पहले ही इस्तीफा देने को तैयार हैं। कहा कि हमें अगर यहां नहीं रहने देना है तो बता दें कहां जाएं।
विज्ञापन
अपने आवास एक युवक की आपबीती सुनने के बाद आजम खां ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पता नहीं कौन-कौन से हथकंडे अपनाए गए। आखिर कहां ले जा रहे हैं हम अपने मुल्क हो, क्या यही लोकतंत्र है। कोई सुनने वाला नहीं है, पुलिस की शिकायत करेंगे तो वह मारेगी। अभी तो पांच दिन भी नहीं गुजरे हैं, पांच साल कैसे गुजरेंगे। आजम खां ने कहा कि रामपुर में पुलिस-प्रशासन ने एक खास के वर्ग लोगों पर जो जुल्म ढाए हैं उसकी शिकायत वह राष्ट्रपति से करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि वह राष्ट्रपति से मुलाकात करें। अगर मुलाकात नहीं हो सकी तो उनको ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
आजम ने कहा कि वह केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि रामपुर में चुनाव के दौरान जो कुछ भी हुआ उसकी जांच एक आयोग से कराई जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि जिनके साथ भी ज्यादती हुई है वह अपनी शिकायत उनके पास भेज सकता है। आजम खां ने कहा कि लोग जागरूक हो जाएं, अपने हक की लड़ाई लड़ें। इस मौके पर सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा, फसाहत खां शानू, ओमेंद्र सिंह चौहान और मुमताज फूल अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन