फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If only Chief Minister Yogi comes to the city everyday

काश ! मुख्यमंत्री शहर में रोज आते

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
If only Chief Minister Yogi comes to the city everyday
दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक को ठी करते मजदूर। अमर उजाला
फोटो
विज्ञापन

काश! मुख्यमंत्री योगी रोज शहर में आते
शहर में रंगाई, पुताई और सफाई युद्ध स्तर पर जारी, सड़कों से लेकर डिवाइडर तक की मरम्मत, सर्किट हाउस को चमकाया
बरसात के बीच नहीं थमा सड़कों के गड्ढों के पाटने का काम, डीएम और एसएसपी ने शाम को लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन तीन सितंबर को है। उनके आगमन से दो दिन पहले बृहस्पतिवार की सुबह 150 सफाई कर्मचारियों की टीम सड़क पर उतार दी गई। शहर की सड़कों की सफाई के साथ डिवाइडर का रंगरोगन किया। चौराहों पर पुताई और सफाई के साथ बरसात के बीच सड़कों के गड्ढों का डामरीकरण किया गया। ऐसे युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे कार्यों को देखकर लोगों का कहना था कि काश! मुख्यमंत्री योगी रोज शहर में आते तो यहां का कायाकल्प हो जाता।
शासन से जिले के आला अधिकारियों को बुधवार को जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री शहर में तीन सितंबर को आएंगे। मुख्यमंत्री के आने की जानकारी मिलने पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर बृहस्पतिवार की सुबह शहर में 150 कर्मचारियों ने सड़कों की सफाई की। कर्मचारियों ने आस पास मौजूद कूड़े को भी उठाया। निर्माण विभाग से जुड़े ठेकेदारों के कर्मचारी ने अलग-अलग स्थानों पर बरसात के बीच डिवाइडर को रंगाई करने में लगे थे। शाम तक दिल्ली रोड सहित कई अन्य सड़कों के डिवाइडर चमक गए थे। बरसात के बीच सड़कों की मरम्मत के लिए दो टीमें काम करती रही। जगह जगह गड्ढों में डामरीकरण किया गया ताकि मुख्यमंत्री से कोई शिकायत न कर सके।
विज्ञापन

सर्किट हाउस के दिन बहुरे
सर्किट हाउस परिसर में 20 कर्मचारियों को सफाई के लिए लगाया गया था। हैलीपैड के एच मार्क को सफेद रंग से रंगा गया। कर्मचारियों ने सर्किट हाउस को पानी से धो डाला। दरवाजे को खुरचकर गंदगी निकाली जा रही थी। नगर निगम के अधिकारी सर्किट हाउस के अंदर से लेकर बाहर तक सफाई का जायजा ले रहे थे। यहां बैरीकेडिंग का काम शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेजेंटेशन के लिए बड़ी एलईडी लगाई गई
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारी अपने-अपने विभागों का प्रेजेंटेशन देंगे। इसके लिए ठेकेदार के माध्यम से बड़ी एलईडी लगाई गई है। विभागीय अधिकारी प्रोजेक्टर और एलईडी की शाम को टेस्टिंग कर रहे थे ताकि मौके पर इलेक्ट्रानिक्स समान दगा न दे जाएं। शाम के समय जिलाधिकारी शैलेंद्र कुुमार सिंह ने सर्किट हाउस पहुंचकर अधीनस्थों से जानकारी ली।
गोशाला के अंदर और रोड पर कार्य जारी
आरटीओ रोड मैनाठेर स्थित गोशाला के अंदर 309 मवेशी हैं। इनमें 154 गाय, 155 नंदी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त दीप शिखा के नेतृत्व में अधिकारियों ने गोशाला में डेरा डाल दिया है। यहां भी रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। सड़कों पर घास को काटने और साफ करने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। स्ट्रीट लाइट के खंभों की भी सफेद रंग से रंगाई चल रही है। यहां भी शाम के समय जिलाधिकारी के साथ एसएसपी ने पहुंचकर गोशाला का जायजा लिया।
इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन में भी मजदूर लगाए गए
आरटीओ रोड मैनाठेर स्थित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन नगर निगम की तरफ से खोला गया है। यहां काफी संख्या में मजदूर रंगाई और दीवारों पर पुताई कर उसे चमकाने में दिनभर लगे रहे। निगम के अधिकारियों के बाद जिलाधिकारी ने यहां जाकर भौतिक निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दस लोगों को मिली चाबी
लाइनपार ढक्का स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत काफी संख्या में आवास निर्मित किए गए हैं लेकिन यहां जल कल विभाग से पानी की सप्लाई नहीं है। आवास में मौजूद चौकीदार रामलखन ने बताया कि दस लोगों को चाबी दी गई है लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर कोई यहां नहीं रहता है। हैंडपंप से उसके परिवार को पानी मिल जाता है। पानी की टंकी लगी है लेकिन अभी जलकल विभाग से सप्लाई नहीं है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने ढक्का जाकर आवासों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed