फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If CT scan machine stops, there will be trouble for a month

Moradabad News: सीटी स्कैन मशीन ठप हुई तो एक माह होगी परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
If CT scan machine stops, there will be trouble for a month
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए लखनऊ से टेक्नीशियन देर शाम मुरादाबाद पहुंचे। वह शुक्रवार को अपनी जांच पड़ताल शुरू करेंगे। फिलहाल माना जा रहा है कि सीटी स्कैन मशीन खराब हुई तो एक महीने तक मरीजों को परेशानी झेलनी होगी।
विज्ञापन

34 बैटरियां फटने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। आग पूरी तरह बुझने व धुआं निकाले जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने भवन को बंद करा दिया है। टूटी खिड़कियों पर ग्रिल लगवा दी गई है। शुक्रवार को जांच के लिए ही भवन खोला जाएगा। वहां भर्ती छह मरीज अन्य वार्डों में शिफ्ट कर दिए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिलाधिकारी तक सबको घटना की सारी जानकारी दे दी गई है। जो कंपनी सीटी स्कैन मशीन का रखरखाव करती है, उसको भी सूचना दे दी गई है। हादसे से लग रहा है कि मशीन में खराबी आई होगी, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed