Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   I want to study...the madrasa administration has ruined my future.

Moradabad News: मैं पढ़ना चाहती हूं...मदरसा प्रशासन ने मेरा भविष्य खराब कर दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
I want to study...the madrasa administration has ruined my future.
मुरादाबाद। मदरसा प्रशासन के आरोपों से 13 साल की छात्रा बहुत दुखी है। उसने टीसी फार्म पर ही अपना दर्द बयां किया है। छात्रा ने लिखा है कि मैं इमरजेंसी में अपने पिता के साथ घर चली गई थी। घर से वापस मदरसे पहुंची तो मेरा मेडिकल कराने के लिए दबाव बनाया गया। मेरे चरित्र पर अंगुली उठाई गई है जिसकी कोई बुनियाद नहीं है। मेरी मां मेडिकल कराने को तैयार नहीं हुई। मुझे मदरसा की ओर से मेंटल टॉर्चर किया गया है। मैं कुछ सोच नहीं पा रही हूं। मेरा एक सवाल है कि क्या कोई बेटी अपने पिता के साथ अकेली नहीं रह सकती। मैं पढ़ना चाहती हूं लेकिन मदरसे वालों ने मेरा भविष्य खराब कर दिया। मेरा साथ कोई नहीं दे रहा है। मदरसे ने मेरी टीसी भी नहीं दी है।
विज्ञापन

00
मेरी बेटी आत्महत्या करने को विवश
मुरदाबाद। छात्रा के पिता का कहना है कि मदरसा प्रशासन ने उनकी बेटी के चरित्र का हनन किया है। हमने टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) मांगी तो 500 रुपये जमा करा लिए मगर टीसी नहीं दी गई। उल्टे मदरसा स्टाफ ने मां-बेटी और उनके साथ गाली गलौज की। उन्हें धमकी दी कि अगर दोबारा दाखिला दिलाने आए तो अंजाम बुरा होगा। बेइज्जत होने पर उनकी बेटी रोते-रोते बोली, अब मैं कहां पढ़ूंगी? उन्होंने हमारे ऊपर इल्जाम लगाकर हमारी इज्जत मिट्टी में मिला दी। उनकी बेटी आत्महत्या करने को मजबूर है। पिता ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर अपना दर्द बयां किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed