फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband wife and son died in accident

40 फीट ऊंचे पुल से गिरकर पति-पत्नी और मासूम की मौत

Wed, 21 Feb 2018 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद। Updated Wed, 21 Feb 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
husband wife and son died in accident
इस फ्लाईओवर से गिरकर गई तीनों की जान - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन से अगवानपुर में मंगलवार दोपहर आरओबी पर बाइक अनियंत्रित होने पर बाइक सवार दंपती और उनका दो साल का मासूम बेटा बाइक से उछलकर 40 फीट नीचे जा गिरे। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। वे बिजनौर के रहने वाले थे, परिजनों ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव अंतिम संस्कार के लिए बिजनौर ले गए हैं। दंपती और उनके मासूम बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


बिजनौर के  स्योहारा स्थित खाईखेड़ा गांव में रहने वाले राजीव कुमार (35) किसान थे। वह अपनी पत्नी नीरू (32) और दो साल के मासूम बेटे लव के साथ अपाचे बाइक पर मंगलवार को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में अपनी प्रसूता भतीजी को देखने आए थे। यहां से दोपहर करीब तीन बजेे दंपती और उनका बेटा बाइक पर ही वापस घर जा रहे थे। उनके पीछे अन्य रिश्तेदार भी अन्य बाइक पर जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस को लोगों ने बताया कि अगवानपुर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर अचानक राजीव की बाइक अनियंत्रित होकर आरओबी की साइड वॉल से टकराई, बाइक से उछलकर दंपती और उनका बेटा लगभग 40 फीट ऊंचे आरओबी से नीचे जा गिरे। बाइक पुल के ऊपर ही रह गई। हादसा देख पीछे आ रहे अन्य रिश्तेदार और राहगीर मौके पर रुके। कंट्रोल रूम में सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर लहूलुहान हालत में पडे़ तीनों लोगों को को एंबुलेंस के जरिए कॉसमॉस अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस भी अस्पताल पहुंची। परिजनों ने शवों को अंतिम संस्कार कराने से इंकार कर दिया। दंपती और उनके बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन बिजनौर ले गए हैं।


एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने हादसे की जानकारी दी है, हादसे की एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। परिजनों ने बताया है कि हादसा बाइक अनियंत्रित होने के कारण हुआ है, शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि आरओबी पर कई खतरनाक मोड़ हैं, जिस वजह से वाहन कई बार अनियंत्रित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed