{"_id":"f3a5a5a23bdd6263d3eef9ec0c6260cf","slug":"husband-tried-to-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने को लेकर पत्नी से हुई नोकझोंक, पति ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने को लेकर पत्नी से हुई नोकझोंक, पति ने लगाई आग
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 04 Jun 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शब-ए-बरात के मौके पर पत्नी से हुई मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में पति ने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। मंगलवार की देर रात जब तक परिवार वालों को पता लगा तब तक वह आग की लपटों में बुरी तरह घिर चुका था। परिवार वालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई।
करीब अस्सी फीसदी झुलसी हालत में ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति को लपटों से बचाने की कोशिश में ग्रामीण की पत्नी भी झुलस गई। कांठ थाना क्षेत्र के एक में मंगलवार रात दंपति में शब-ए-बरात के मौके पर घर में बने पकवान को लेकर कहासुनी हो गई। इससे पति इस कदर गुस्से में आया कि उसने देर घर में रखा मिट्टी तेल अपने ऊपर उड़ेलकर खुद को आग लगा ली।
परिवार वालों को जब तक इसका पता लगा तब तक वह बुरी तरह आग की लपटों में घिर चुका था। शोर मचा तो गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने जैसे तैसे आग को बुझाया। लेकिन तब तक वह 80 प्रतिशत से भी ज्यादा झुलस चुका था। आग बुझाने के प्रयास में पत्नी के कपड़ों में भी आग लग गई।
विज्ञापन
वह भी झुलस गई। परिजन युवक को उपचार के लिए आसपास के चिकित्सकों के पास ले गए। लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद उसे शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।