{"_id":"67a9134d74de1114830b226e","slug":"husband-threatened-to-throw-acid-on-female-home-guard-divorced-her-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-580039-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला होमगार्ड पर पति ने तेजाब फेंकने की धमकी दी, तलाक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला होमगार्ड पर पति ने तेजाब फेंकने की धमकी दी, तलाक दिया
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला होमगार्ड की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पति के इशारे पर साथी होमगार्ड अदालत में दर्ज केस वापस लेने के लिए धमका रहे थे। विरोध करने पर पति ने शरीर पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक दे दिया।
जयंतीपुर मझोला निवासी होमगार्ड रूखसार ने बताया कि उसका निकाह नैनीताल निवासी अब्दुल हकीम से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच अनबन हो गई। इस मामले में महिला ने कोर्ट में केस दाखिल किया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। होमगार्ड का आरोप है कि उसका पति पूर्व में दर्ज कराए मुकदमों को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। पति के कहने पर उसके साथी होमगार्ड मोहम्मद उमर, शरीफ, जावीर ने केस वापस लेने के लिए धमकाया। विरोध करने पर पति ने तेजाब डालने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में होमगार्ड मोहम्मद उमर, शरीफ, जावीर व नैनीताल निवासी अब्दुल हकीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि इस मामले में विवेचना चल रही है। आरोपों की जांच से आधार पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। विवाद पति और पत्नी से जुड़ा हुआ है।