{"_id":"633157619501970be627f95a","slug":"husband-snatched-the-child-after-giving-triple-talaq-to-the-woman-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: महिला को तीन तलाक देकर छीन लिया बच्चा, पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: महिला को तीन तलाक देकर छीन लिया बच्चा, पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 26 Sep 2022 01:10 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:10 PM IST
सार
आरोप है कि पति ने पत्नी को तलाक दे दिया और बच्चे को छीनकर भाग गया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुरादाबाद में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक देकर बच्चा छीन लिया। महिला ने पति पर छेड़खानी का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी दिल्ली के जेजे कालोनी द्वारका क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही पति और ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि गर्भवती होने पर पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपने मायके में ही बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद ससुराल वाले मायके आए और महिला और उसके बच्चे को लेकर दिल्ली चले गए थे। वहां जाकर ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। उसने अपने पति से शिकायत की तो उसने भी उलटा महिला को ही डांटा। तब पीड़िता अपने मायके आ गई।
विज्ञापन
12 सितंबर को पति, ससुर और देवर माफी मांगने के बहाने मायके आ गई। आरोप है कि यहां पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और बच्चे को छीनकर भाग गया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।