{"_id":"68fe8523e6978189a10625a3","slug":"husband-marries-second-time-divorces-first-wife-over-objection-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110956-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पति ने रचाई दूसरी शादी, विरोध पर पहली पत्नी को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पति ने रचाई दूसरी शादी, विरोध पर पहली पत्नी को दिया तलाक
Mon, 27 Oct 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ (मुरादाबाद)। नगर निवासी युवक ने चोरी छिपे दूसरी महिला से शादी कर पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोपी बेटी को भी ले गया। पीड़िता ने अपनी बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
नगर निवासी नाजिम अंजुम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका चार साल का बेटा अबुजर और 11 माह की बेटी युसरा है। पति उड़ीसा में काम करता है। आरोप है कि पति ने चोरी छिपे उड़ीसा की रहने वाली एक महिला से शादी कर ली।
पता लगने पर जब उसने मालूम किया तो पति और ससुराल वालों ने दूसरी शादी की बात छिपाते हुए मना कर दिया। खोजबीन करने पर जब सच्चाई सामने आई तो पति ने दूसरी पत्नी को तलाक देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
लेकिन वह बाद में मुकर गया और उसने 24 सितंबर को उल्टे उसे ही तीन तलाक दे दिया और उसकी मासूम बेटी युसरा को लेकर भाग गया।
उसने धमकी दी है कि यदि शिकायत की तो वह उसे और उसकी बेटी को मार देगा। विवाहिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है।