फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband gave triple talaq to the woman for opposing prostitution

देह व्यापार का विरोध करने पर पति ने महिला को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq to the woman for opposing prostitution
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना कि पति ने उससे देह व्यापार कराने की कोशिश की, जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति तांत्रिक क्रिया करता है। उसने सबसे पहले रामपुर दोराहा निवासी महिला से निकाह किया था। आरोप है कि महिला को धोखे में रखकर उससे भी निकाह कर लिया। इसके बाद महिला को एक बेटा पैदा हुआ। जिसकी उम्र करीब सोलह साल हो चुकी है। पति ने अब तीसरी महिला से निकाह कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसके इस कारनामे में उसके बहनोई अतीक व आरिफ भी शामिल हैं।
विज्ञापन

महिला ने दावा किया है कि उसका पति और उसके बहनोई देह व्यापार करते हैं। कई महिलाओं की जिंदगी बरबाद कर चुके हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी पति ने उससे भी देह व्यापार कराने की कोशिश की। बीस अक्तूबर 2021 की रात करीब आठ बजे आरोपी ने महिला पर फिर से देह व्यापार कराने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी जान से मरवाने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed