{"_id":"610af1188ebc3e88c341c7f5","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-the-woman-city-news-mbd3981728195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने महिला को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने महिला को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। युवक दिल्ली में नौकरी करता था। लॉकडाउन लागू होने पर युवक दिल्ली से अपने घर आ गया। इसके बाद युवक ने महिला पर दबाव बनाना शुरू किया कि वह अपने मायके से पांच लाख रुपये लेकर आए। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। महिला का आरोप है कि बीस जुलाई को पति उसके मायके में आया तो यहां भी आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने तीन तलाक देकर महिला से संबंध खत्म कर लिए। एसएसपी पवन कुमार ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।