{"_id":"682a47972edc2fdda705a082","slug":"husband-divorced-her-after-having-a-daughter-case-filed-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-647062-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बेटी होने पर पति ने दिया तलाक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बेटी होने पर पति ने दिया तलाक, केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बेटी होने पर ससुरालियों द्वारा मारपीट करने और पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास और ननद पर केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने दर्ज कराए केस में बताया कि एक नवंबर 2022 को उसकी शादी करूला निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति, सास और ननद दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे थे। आरोप है कि पति ने उसे तरह-तरह की यातनाएं दीं। सात अगस्त 2023 को महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से ससुरालियों का अत्याचार और बढ़ गया। 23 अप्रैल 2025 की रात पति, सास और ननद ने एक बार फिर दहेज के लिए मारपीट की। आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक देकर बेटी समेत घर से बाहर निकाल दिया। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।