{"_id":"5d9e2d2f8ebc3e93a76ffe42","slug":"husband-complaint-against-wife-taunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के तानों से तंग आकर डॉक्टर पहुंचा थाने, जानें क्या होगा आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के तानों से तंग आकर डॉक्टर पहुंचा थाने, जानें क्या होगा आगे
Thu, 10 Oct 2019 01:16 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक डाक्टर ने महिला थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें डाक्टर ने कहा कि उसके सिर के बाल झड़ गए हैं। जिसे लेकर उसकी पत्नी उससे कहती कि वह हैंडसम नहीं लगते। वह बूढ़े लगते हैं। पत्नी के इन तानों से डाक्टर परेशान है। अब पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में रहने वाले एक चिकित्सक ने महिला थाने में दी तहरीर में कहा कि बीस साल पहले उनकी शादी हुई थी। अब तक उसका वैवाहिक जीवन ठीक ठाक चलाता रहा। पत्नी और बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी की। किसी तरह की घर में कोई दिक्कत नहीं होने दी। उसने घर परिवार चलाने के लिए काफी संघर्ष और मेहनत की। वह खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए। अब उसके सिर के बाल झड़ चुके हैं।
विज्ञापन
जिसे लेकर पत्नी बार बार उसे ताने देती है कि वह हैंडसम नहीं लगते। वह खुद को कम उम्र की बताती है और डाक्टर को बूढ़ा बोलती है। पत्नी के इस व्यवहार से डाक्टर आहत है। इसे लेकर आए दिन घर में झगड़ा रहने लगा। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह कहना है कि डाक्टर ने पत्नी की शिकायत की है। दोनों को थाने बुलाया गया है। उनकी काउंसलिंग की जाएगी। ताकी पत्नी पति हंसी खुशी से रह सकें।
विज्ञापन