{"_id":"5f746032f68efa596b6fb619","slug":"husband-beats-man-after-seeing-his-wife-with-him-later-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: युवक को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बौखलाया पति, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: युवक को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बौखलाया पति, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Wed, 30 Sep 2020 04:08 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 30 Sep 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुरादाबाद के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा करने का मामला सामने आया है। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी ग्रामीण और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। युवक का गांव की महिला से करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि तीन बजे करीब 35 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन
इसी दौरान महिला के पति की आंख खुल गई। पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो आग बबूला हो गया। उसने लाठी से युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।