{"_id":"583f3a2a4f1c1be665de6b9e","slug":"hotel-manager-s-new-cash-currency-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए नोट देख नीयत बिगड़ी, होटल मैनेजर का कैश गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए नोट देख नीयत बिगड़ी, होटल मैनेजर का कैश गायब
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 01 Dec 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
currency
दिल्ली रोड स्थित एक होटल के मैनेजर के कमरे से कर्मचारी ने 1.24 लाख रुपये के नए नोट चोरी कर लिए। घटना के समय मैनेजर अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर कर्मचारी का कारनामा पकड़ा गया। जिसके बाद मैनेजर ने होटल कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित होटल मधुरम हैरिटेज के मैनेजर प्रदीप शुक्ला अपनी पत्नी ममता के साथ होटल में ही रहते हैं। प्रदीप शुक्ला ने बताया कि 27 नवंबर को सुबह कमरे में कर्मचारी जयवीर सिंह पुत्र आनंद पाल सिंह निवासी दियोर कासमाबाद थाना इस्लामनगर जिला बदायूं चाय लेकर आया था।
इसी दौरान कर्मचारी ने उनकी पत्नी से कान साफ करने के लिए तिल्ली की मांग की थी। ममता ने अलमारी से तिल्ली निकालकर उसे दी। इसी दौरान कर्मचारी ने अलमारी में रखने नये नोट देख लिए थे। इसके बाद प्रदीप शुक्ला पत्नी को लेकर बाहर चले गए। अगले दिन वापस लौटे तो अलमारी से एक लाख चौबीस हजार के नये नोट(सभी दो-दो हजार के नोट) गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ की। तब एक कर्मचारी ने बताया कि जयवीर सिंह ने उससे कहा था कि मैडम की अलमारी में चूरन वाले नोट रखे हैं। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई।
जिसमें जयवीर सिंह कमरे अंदर घुसता व निकलता दिखाई दे रहा है। प्रदीप शुक्ला ने बताया कि उन्होंने जयवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पुलिस जयवीर सिंह से पूछताछ कर रही है।