{"_id":"6ad1425e3400ba2ad80f6906","slug":"hosts-moradabad-suffer-a-crushing-defeat-ayodhya-wins-in-a-closely-contested-match-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-1017169-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मेजबान मुरादाबाद की करारी शिकस्त, कांटे की टक्कर में जीता अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मेजबान मुरादाबाद की करारी शिकस्त, कांटे की टक्कर में जीता अयोध्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। खराब मौसम की चुनौती के बीच शुरू हुई चार दिवसीय प्रदेशीय बालिका विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन बृहस्पतिवार को मेजबान मुरादाबाद को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं, अयोध्या की टीम ने कांटे की टक्कर में जीत दर्ज की। आंधी-बारिश के कारण बृहस्पतिवार को तीन मैदान पर एक-एक ही मैच हो सके।
पारकर इंटर कॉलेज में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त संगीता सिंह ने किया। पहले दिन जैसे ही मैच शुरू होने थे कि तभी आंधी-बारिश आ गई। आनन-फानन में सभी पिच कवर की गईं। फिर शाम करीब चार बजे तीन मैदानों पर प्रतियोगिता शुरू हो सकीं। उद्घाटन मैच बिशप पारकर मेमोरियल मैदान पर लखनऊ मंडल एवं कस्तूरबा बालिका विद्यालय के बीच खेला गया। दूसरा मैच मुरादाबाद मंडल एवं प्रयागराज मंडल के बीच एसएस इंटर कॉलेज के मैदान पर तथा तीसरा मैच अयोध्या मंडल एवं गोरखपुर मंडल के बीच रेलवे स्टेडियम मैदान पर खेला गया। ये सभी अंडर-19 वर्ग के मैच थे।
खाता भी नहीं खोल सकीं मुरादाबाद की सात खिलाड़ी
प्रयागराज और मुरादाबाद के बीच हुआ मैच पूरी तरह से इकतरफा रहा। प्रयागराज ने 4 विकेट पर 121 रन बनाए, जिसमें आस्था का योगदान 61 रन का रहा। इसके जवाब में मुरादाबाद की टीम 47 रन पर आलआउट हो गई। प्रयागराज की घातक गेंदबाजी के आगे मुरादाबाद की पूरी टीम बिखर गई। छह खिलाड़ी बोल्ड आउट हुईं। स्थिति यह रही कि मेजबान टीम मुरादाबाद की सात खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सकीं। सबसे अधिक 21 रन खिलाड़ी कसक ने बनाए। इसके लिए कसक ने 17 बॉल खेलीं और पांच चौके लगाए। इसके बाद तनु पाल छह रन बनाकर रनआउट हुईं। प्रियांशी ने दो रन बनाए। प्रयागराज की ओर से गेंदबाज भार्गवी ने चार विकेट चटकाए। सोनल जय राजदीप और भावना सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्रयागराज ने 74 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
रोमांचक रहा अयोध्या-गोरखपुर मुकाबला
रेलवे स्टेडियम मैदान पर खेला गया अयोध्या और गोरखपुर का मुकाबला रोमांचक रहा। अयोध्या ने 57 रन बनाए। दो खिलाड़ी शून्य पर आउट हुईं। सबसे अधिक 11 रन सिर्फ शालू ने बनाए। कम स्कोर होने के बावजूद गेंदबाजों ने हिम्मत दिखाई और मैच का रुख अपनी ओर कर लिया। जवाब में गोरखपुर 48 रन पर आलआउट हो गई। अयोध्या ने 9 रन से मैच जीत लिया। गोरखपुर की टीम में अंकिता ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। खुशी ने चार रन का योगदान दिया।
कस्तूरबा की एक भी खिलाड़ी नहीं छू सकी दहाई का आंकड़ा
लखनऊ तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बीच मैच में लखनऊ ने सात विकेट से मैच जीत लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने 47 रन बनाए। कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। सर्वाधिक पांच रन फायजा ने बनाए। लखनऊ की ओर से अंशिका तथा कोमल ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। जिसके जवाब में लखनऊ ने तीन विकेट पर 48 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। लखनऊ की ओर से मेविश ने 8 रन तथा तनु ने 9 रन बनाए।
इन मंडलों से नहीं आईं टीमें
प्रतियोगिता में अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग में 18 मंडल और एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की टीम (दोनों वर्ग में आई हैं) प्रतिभाग कर रही है। बृहस्पतिवार को बस्ती, आगरा, चित्रकूट, देवीपाटन मंडलों से दोनों वर्गों की कोई टीम नहीं आई। वहीं, अंडर 17 में कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, झांसी टीमें नहीं आईं, जबकि अंडर 19 में आजमगढ़, सहारनपुर मंडल से टीम नहीं आई है।
यह रहे मौजूद
सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव, जेडी माध्यमिक शिक्षा शिवलाल, एडी बेसिक शिक्षा दिनेश चंद्र यादव, डीआईओएस रितु तोमर, डीआईओएस अमरोहा शतानन्द शर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक राकेश कुमार मौर्य, कार्यक्रम के संयोजक एसके नेथन, सहसंयोजक रेनुका जोएल, मंडलीय क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर, बलवीर सिंह, रघुपति देव, डॉ. हिमांशु यादव, यतेन्द्र पाल सिंह, डॉ. मधुबाला त्यागी, अर्चना साहू, स्वाति गौड़, बबीता मेहरोत्रा, मेजर राजीव ढल, शशि आर्य, मेजर सुदेश कुमार भटनागर आदि उपस्थित रहे।
वर्जन...
इस नवरात्रि में बालिकाओं की यह प्रतियोगिता महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है, क्योंकि पुरुषों के वर्चस्व वाले खेल क्रिकेट में लड़कियों का बढ़-चढ़कर भाग लेना महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा देता है।
संगीता सिंह, मंडलायुक्त