{"_id":"640f3f3ed656f91f2e0a0573","slug":"homeowner-stabbed-to-death-for-opposing-theft-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: चोरी का विरोध करने पर गृहस्वामी की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: चोरी का विरोध करने पर गृहस्वामी की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Mon, 13 Mar 2023 08:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 13 Mar 2023 08:50 PM IST
सार
थाना प्रभारी धनंजय सिंह का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी आसिफ स्मैक का सेवन करता है। आरोपी नशे का आदी है। नशे के लिए उसे पैसे की जरूरत थी। इसी कारण वह चाकू लेकर चोरी करने गया था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयंतीपुर मंसूरी कॉलोनी में रविवार की देर रात चोरी का विरोध करने पर चोर ने रहमत अली (48) के पेट में चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने चाकू के साथ चोर को धर दबोचा और उसे मझोला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जयंतीपुर मंसूरी कॉलोनी निवासी लोहे की शीट की जाली का काम करने वाले रहमत अली (48) के घर में रात करीब तीन बजे एक चोर घुस गया। कमरे में खटपट की आवाज सुनते ही रहमत की पत्नी शहनाज की नींद टूट गई। चोर को देखते ही पत्नी ने शोर मचाया। चोर ने महिला को धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। पत्नी की आवाज सुनते ही पति की नींद टूट गई और वह पत्नी को हटाकर चोर से भिड़ गया। चोर ने रहमत के पेट में चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। चीख पुकार सुनते ही रहमत का बेटा रहमान (22) और उसका मौसेरा भाई हैदर मौके पर पहुंच गए। पत्नी और बच्चों ने चोर को घेर लिया। चोर ने भागने की कोशिश की लेकिन तीनों ने उसे चाकू के साथ धर दबोचा। घटना की सूचना मिलने के बाद मझोला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी के आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
उधर, घायल रहमत को लेकर परिजन नजदीक के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस डॉ. अनूप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों को आशंका थी कि चोर पड़ोसी की छत के रास्ते से घर में घुसा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी आसिफ स्मैक का सेवन करता है।
विज्ञापन
नशे की लत के चलते घटना को दिया अंजाम
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आसिफ से काफी देर तक पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। नशे के लिए उसे पैसे की जरूरत थी। इसी कारण वह चाकू लेकर चोरी करने गया था।