फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Home guards leave for Muzaffarnagar for security duty

सुरक्षा ड्यूटी के लिए होमगार्ड मुजफ्फरनगर रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Home guards leave for Muzaffarnagar for security duty
मुरादाबाद। पहले चरण के होने वाले चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले से पुलिस व होमगार्ड रवाना होने शुरू हो गए हैं। रविवार को मुरादाबाद से 696 होमगार्ड 16 रोडवेज बसों से मुजफ्फरनगर रवाना हुए। इसके लिए होमगार्ड जवानों को अपने सामान के साथ करीब तीन सौ मीटर पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन

जिले से करीब 800 कांस्टेबल, 125 उपनिरीक्षक तथा 696 होमगार्डों की ड्यूटी सुरक्षा के लिए उन जिलों में लगाई गई है जहां पहले चरण में मतदान होने हैं। इसके लिए जिले से 696 होमगार्ड मुजफ्फरनगर में 10 फरवरी को पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए लगाई गई है। जिला होमगार्ड कमांडेंट मनोज सिंह बघेल ने बताया कि इन जवानों को रविवार 16 बसों के माध्यम से मुजफ्फर नगर के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण स्थल पर ही इन जवानों को बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था की गई थी, लिहाजा लगभग सभी जवान बूस्टर डोज लगवाने के बाद ही रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

इन जवानों के लिए रोडवेज बसों को पुलिस लाइन के निकट खड़ा किया गया था। ड्यूटी पर जाने के लिए होमगार्डों को बसों से करीब 300 मीटर दूर एकत्र किया गया था। कई दिन के लिए बाहर जाने के कारण यह जवान अपनी जरूरत का सामान लेकर पहुंचे थे। लिहाजा इन जवानों को सामान समेत बस तक पैदल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed