फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Home guards assaulted during vehicle checking, accused arrested

वाहन चेकिंग के दौरान होमगार्ड के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Home guards assaulted during vehicle checking, accused arrested
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक होमगार्ड से भिड़ गया। आरोप है कि होमगार्ड ने बाइक रोकने के लिए इशारा किया तो बाइक सवार युवक भड़क गया और उसने होमगार्ड के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि होमगार्ड पर बाइक चढ़ाने का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस और यातायात पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में वाहन चेकिंग कर रही है। मास्क और हेलमेट चेक किए जा रहे हैं। बुधवार शाम को करीब साढ़े छह बजे गुरहट्टी चौराहे पर भी पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान होमगार्ड रियाजुल हुसैन ने बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने होमगार्ड के ऊपर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही होमगार्ड के साथ गाली गलौज भी की। विरोध करने पर आरोपी ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी, जिसमें होमगार्ड का चश्मा भी टूट गया। अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम फैसल बताया है। वह गलशहीद थाना क्षेत्र के सीधी सराय में रहता है। होमगार्ड की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ लोकसेवक से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed