फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Holi was celebrated in government and non-government offices and schools and colleges.

Moradabad News: सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों व स्कूल-कॉलेजों में मनाई होली

Sun, 01 Mar 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Holi was celebrated in government and non-government offices and schools and colleges.
कांठ। होली त्योहार के मद्देनजर शनिवार को सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और स्कूल, कॉलेजों में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाई गई। जहां बच्चों ने होली की जमकर मस्ती की तो वहीं अधिकारी व अधिवक्ता भी होली के रंग और गुलाल में सराबोर दिखाई दिए।
विज्ञापन


तहसील कांठ के सभागार में अधिकारियों और तहसील कर्मियों ने प्रेमभाव के साथ होली मनाई। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द से गले मिले गए। एसडीएम संत दास पंवार ने होली के बारे में विस्तार से बताया और त्योहार को मिलजुल कर मनाने पर जोर दिया। तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार अनिल कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, महासचिव दीपक विश्नोई, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार, दीप सिंह, सुगम पंवार, प्रवीण गुप्ता, डॉ. विनीत नैन आदि के साथ तहसील कर्मी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कांठ में तहसील बार एसोसिएशन के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने होली का त्योहार मनाते हुए एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। अधिवक्ता ढोल की थाप पर जमकर नाचे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर व क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों, निजी स्कूलों, इंटर व डिग्री कॉलेजों, सहकारी गन्ना विकास समिति, सभी बैंक शाखाओं, ब्लॉक कार्यालय छजलैट आदि में भी होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed