फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Holi colors of communal harmony spread in the lawyers' function

Moradabad News: वकीलों के समारोह में बिखरे सांप्रदायिक सौहार्द के होलिया रंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Holi colors of communal harmony spread in the lawyers' function
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के तत्वावधान में मंगलवार को बार परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में सांप्रदायिक सौहार्द के रंग बिखरे। वकीलों, अफसरों ने जहां सुर और ताल के बीच होली गीतो को आवाज दी तो वहीं व्यंग कवि फक्कड़ मुरादाबादी ने व्यंगों की बौछार की। न्यायिक अधिकारी भी होलिया गीतों में रंगे नजर आए।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता की अध्यक्षता व संयोजन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश सैयद माऊज बिन आसिम पहुंचे। अपर जनपद न्यायाधीश अरुण कुमार और लारा कोर्ट के पीठासीन अधिकारी जैगमउददीन विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे। कार्यक्रम में शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ सुर ताल के बीच फिल्मी होली गीतों को स्वर दिए तो माहौल होलियां माहौल में रंग गया। मुख्य अतिथि ने भी होली गीत सुनाया। अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि होली सांप्रदायिक सद्भाव का त्योहार है, ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। रामलीला कलाकार राजेश रस्तोगी, हास्य व्यंग्य के कवि फक्कड़ मुरादाबादी, कवियत्री पूजा राणा ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एससी./एसटी. सुरेंद्र सिंह, न्यायाधीश पॉस्को अविनाश चंद्र मिश्रा, एडीजे दो कृष्ण कुमार द्वितीय, एडीजे आठ राकेश कुमार गौतम, एडीजे 9 अरुण कुमार तृतीय, न्यायाधीश पॉस्को द्वितीय घनेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण जितेंद्र कुमार द्वितीय शामिल रहे। अधिवक्ताओं में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, पूर्व महासचिव राकेश जौहरी, आदित्य श्रीवास्तव, संजीव राघव, अजय पाल अतुल माथुर, शादाब हुसैन, आसिफ़, रफीक अहमद, आबिद हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed