फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hockey: Sonakpur team won 4-1 in the semi-finals

हॉकी : सेमीफाइनल में 4-1 से जीती सोनकपुर की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Sonakpur team won 4-1 in the semi-finals
मुरादाबाद। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को सोनकपुर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंडर-14 आयु वर्ग में बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता हुई। साथ ही जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

हॉकी में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच स्टेडियम की टीम-ए व शांति निकेतन इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम टीम-ए ने 2-0 से मैच जीत लिया। स्टेडियम की टीम से वंश यादव व नितिन ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच स्टेडियम की टीम-बी व रेनबो पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें रेनबो पब्लिक स्कूल की टीम ने 1-0 से यह मैच जीत लिया। रेनबो टीम की ओर से सचिन ने एकमात्र गोल किया। वरिष्ठता के आधार पर विशाल सरस्वती विद्या मंदिर व पारकर इंटर कॉलेज की टीमों ने सीधे सेमीफाइनल मैच खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल विशाल सरस्वती विद्या मंदिर व सोनकपुर स्टेडियम टीम-ए के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम टीम-ए 4-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच रेनबो पब्लिक स्कूल और पारकर इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें पारकर इंटर काॅलेज की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 30 अगस्त को दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। निर्णायक की भूमिका में हॉकी कोच नेहा सिंह, अमित कुमार, नैनसी, दिव्या चौधरी, निखिल ओर रवि दिवाकर रहे।

----------

खो-खो प्रतियोगिता का परिणाम
जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल ग्रीन मिडोज टीम-ए व ग्रीन मिडोज टीम-बी के बीच हुआ। इसमें टीम-ए ने 3-1 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में सोनकपुर स्टेडियम व सीएनएस एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें सोनकपुर ने यह मुकाबला 10-9 के स्कोर से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक अमन, रोहित, श्रृद्धा, धीरज कुमार रहे। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed