फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hindu society will remain safe only if it remains united.

Moradabad News: हिंदू समाज एक रहेगा, तभी सुरक्षित रहेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hindu society will remain safe only if it remains united.
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयं संघ के स्थापना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को मुरादाबाद महानगर क्षेत्र में नौ स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। जिसमें वक्ताओं ने आरएसएस के संघर्ष का वर्णन करते हिंदू समाज को एक रहने का संकल्प कराया। साथ ही पंच परिवर्तनों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदू समाज एक रहेगा, तभी सुरक्षित रहेगा। महानगर क्षेत्र में कांशीराम नगर में सामुदायिक केंद्र, गौर ग्रेसियस, रिद्धि गार्डन, रामचंद्र इंटर कॉलेज, चूचू वाला मंदिर, विद्या मंदिर मंगूपुरा, डिप्टी जगन्नाथ शिशु मंदिर, दयानंद डिग्री कॉलेज, राधा गोविंद फार्म हाउस पर अलग-अलग स्थानों पर विराट हिंदू सम्मेलन किए गए। जिसमें सनातन धर्म को मानने वालों की अच्छी खासी संख्र्या रही।दयानंद डिग्री कॉलेज में क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण संयोजक रणवीर ने स्थापना से लेकर आज तक की संघ की यात्रा और उसके द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संघ पर तीन बार प्रतिबंध भी लगाया गया लेकिन आज लाखों स्थानों पर संघ के सेवा कार्य चल रहे हैं। विभाग प्रचारक ब्रजमोहन ने गौर ड्रेस के समारोह में कहा कि डॉ.हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे, स्वतंत्रता के आंदोलन में दो बार जेल गए। रामचंद्र इंटर कॉलेज में महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी ने पंचपरिवर्तन के बारे में समझाते हुए उन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया। जिसमें सामूहिक भोजन, सामूहिक पूजा पद्धति, अतिथि देवो भव, स्वदेशी अपनाने और पर्यावरण में पेड़ लगाने, प्लास्टिक हटाने और पानी बचाना शामिल है।
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र में राजेश, संत राम बालक दास जी में डॉ विनीत ने, गौर ग्रेसियस में रवींद्र पुरी महाराज, रिद्धि गार्डन में बाल योगी दीनानाथ, रामचंद्र इंटर कॉलेज में ओमप्रकाश शास्त्री, संजीव चौधरी, संजीव कांची, चूचू वाला मंदिर में संदीप, मीनू मेहरोत्रा, मंगूपुरा विद्या मंदिर में जोगिंदर पाल, राजीव डाल, डिप्टी जगन्नाथ में राजकमल, दयानंद डिग्री कॉलेज में रणवीर व संजीव चौधरी व धार शांति महाराज ने अपने विचार रखे। इसके अलावा महानगर कार्यवाहक प्रमोद जोशी, महानगर सह प्रचार प्रमुख डॉक्टर राजेश तोमर, कथावाचक धार शांति मुख्य वक्ताओं में शामिल रहे।
विज्ञापन

---
अपनी संस्कृति व विचारधारा को फैलाएं
मुरादाबाद। हिंदू सम्मेलन समिति शिवाजी नगर की ओर से राधा गोविंद फार्महाउस अगवानपुर बाईपास औरंगाबाद में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें मुख्य वक्ता पुष्पावती पूठ के संरक्षक महेश आर्य ने हिंदुओं को संगठित रहने का प्रस्ताव रखते हुए अपनी संस्कृति व विचारधारा को फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश आर्य ने कहा अगर हिंदू संगठित रहेगा, तभी सुरक्षित रहेगा। सम्मेलन में सुभाष, प्रमोद जोशी, कुशल चौधरी, अटल चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन समिति में भाग कार्यवाह प्रमोद, नगर कार्यवाह सिद्धार्थ मलिक, यतेंद्र तोमर, चंद्रप्रकाश, तरुण कुमार, अनंत कौशिक, ओम दत्त शर्मा, सोमपाल, मूलचंद, डा रघुवीर, देवेंद्र, अतुल, चंदन, शिव कुमार, अनुज चौधरी, सुशील गुरेठा, नानक सिंह, यशपाल सिंह, अजय पाल सिंह, वीर सिंह जी, महेंद्र सिंह एडवोकेट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed