फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Elections 2027: SP Surveys 35,000 People in Moradabad to Assess MLAs and Ticket Aspirants

यूपी: 35 हजार लोग बताएंगे, कौन अच्छी दौड़ाएगा 'साइकिल'?; इन छह सीटों पर टिकट की दौड़ में ये हैं दावेदार

Tue, 20 Oct 2026 11:44 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 20 Oct 2026 11:44 AM IST
सार

मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 35 से ज्यादा दावेदारों के नाम आए सामने हैं। सपा के तीसरे सर्वे में 35 हजार लोग शामिल होंगे। टीम ने डेरा डाल लिया है। नगर विधानसभा क्षेत्र में दस हजार लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। बाकी पांच सीटों पर पांच-पांच हजार लोगों से टीमें  संपर्क करेंगी।

विज्ञापन
UP Elections 2027: SP Surveys 35,000 People in Moradabad to Assess MLAs and Ticket Aspirants
UP Elections 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए जिले में सपा का तीसरा सर्वे चल रहा है। इस सर्वे में जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में करीब 35 हजार लोगों को शामिल किया जाएगा। सर्वे टीम मुरादाबाद नगर में दस हजार और बाकी पांच विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच हजार लोगों से विधायकों और दावेदारों का फीडबैक लेगी। फिलहाल सपा में टिकट के 35 से ज्यादा दावेदार सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


वैसे तो सपा मुरादाबाद में हमेशा से मजबूत स्थिति में रही है। 2017 में भाजपा की प्रचंड लहर में भी यहां की छह में से चार सीटों पर सपा का कब्जा रहा। जबकि 2022 में ये सीटें चार से पांच हो गईं। 
विज्ञापन


लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद भी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों के चयन में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। इसके लिए पार्टी तीसरा सर्वे करा रही है। जिले में अलग-अलग एजेंसियां काम कर रही हैं। जो लोगों से मौजूदा विधायकों और टिकट के दावेदारों का फीडबैक ले रही है। इस सर्वे में करीब 35 हजार लोगों से फीडबैक लेने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सर्वे में नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा दस हजार लोगों को शामिल किया जाएगा। जबकि मुरादाबाद देहात, ठाकुरद्वारा, कांठ, कुंदरकी और कांठ विधानसभा क्षेत्र में करीब पांच-पांच हजार लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। जिले की छह विधानसभा सीटों पर सपा से टिकट के दावेदारों में अभी तक 35 से ज्यादा नाम सामने आ चुके हैं। 

इससे पहले हुए दो चरणों के सर्वे में पार्टी ने सिर्फ मुरादाबाद नगर और कुंदरकी सीट को शामिल किया था। दोनों सीटों पर आठ दावेदारों के नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहे थे। इसमें नगर सीट से पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी, जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, लाखन सिंह सैनी और राहुल सिंह के नाम शामिल रहे। जबकि कुंदरकी सीट से पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पूर्व विधायक अकीलुर्रहमान, जिला पंचायत सदस्य नावेद बबलू और अनीस चौधरी के नाम चर्चाओं में रहे। 
 

राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से समय-समय पर सर्वे कराया जाता है। ताकि टिकट के दावेदारों की जमीनी हकीकत का पता लग सके। सर्वे करने वाली एजेंसियां जिले स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क नहीं करती हैं। एजेंसियां अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपती है। अभी स्थानीय स्तर पर टिकट के लिए कोई आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। - जयवीर यादव, जिलाध्यक्ष, सपा 

टिकट की दौड़ में सपा से ये हैं दावेदार
  • मुरादाबाद नगर सीट से पूर्व विधायक राजीव चन्ना, अथहर अंसारी, सरताज आलम अंसारी, इमरान, बीके सैनी, जयपाल सिंह सैनी, लाखन सैनी, सीए अजय सैनी, हरपाल सैनी, राजीव सिंघल, नरेश शर्मा, लोकेश तिलकधारी, अक्षय भटनागर, शोएब पाशा। 
  • कुंदरकी से जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा, आशकार पाशा।
  • बिलारी से विधायक मोहम्मद फहीम, राजेश यादव। 
  • ठाकुरद्वारा सीट से विधायक नवाब जान, महमूद हसन सैफी, मुजाहिद, इकबाल इंजीनियर
  •  कांठ से विधायक कमाल अख्तर, पूर्व विधायक अनीसुरर्हमान
  • देहात सीट से विधायक नासिर कुरैशी, शाने अली शानू, कसीम उल हक, मोहम्मद कामरानुल हक शामिल हैं।

तीन चुनावों में किस विधानसभा सीट से सपा का कौन रहा उम्मीदवार
विधानसभा सीट प्रत्याशी-2012 प्रत्याशी-2017 प्रत्याशी-2022
मुरादाबाद नगर यूसुफ अंसारी यूसुफ अंसारी यूसुफ अंसारी
मुरादाबाद देहात शमीमुल हक इकराम कुरैशी नासिर कुरैशी
कांठ फिजाउल्लाह चौधरी अनीसुरर्हमान कमाल अख्तर
ठाकुरद्वारा मनमोहन सिंह सैनी नवाब जान नवाब जान
कुंदरकी हाजी रिजवान हाजी रिजवान जियाउर्रहमान बर्क
बिलारी इरफान अहमद मोहम्मद फहीम मोहम्मद फहीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed