{"_id":"6ad6874732296565ca0e2354","slug":"additional-coaches-will-be-attached-to-10-special-trains-passing-through-moradabad-moradabad-news-c-15-mbd1028-1020203-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद से गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद से गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
-त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को सफर के दौरान सीट मिलने में सहूलियत होगी।
आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन में एक नवंबर से 13 नवंबर तक और वापसी में दो से 14 नवंबर तक एसी प्रथम श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी का एक और एसी तृतीय श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल में तीन से 13 नवंबर और वापसी में चार से 14 नवंबर तक इसी श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। वाराणसी-दिल्ली स्पेशल में दो से 13 नवंबर और दिल्ली-वाराणसी स्पेशल में तीन से 14 नवंबर तक एसी तृतीय श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच लगेंगे।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल में तीन से 10 नवंबर और पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल में चार से 11 नवंबर तक एसी तृतीय श्रेणी के दो-दो कोच लगाए जाएंगे। अमृतसर-बरौनी स्पेशल में एक से 15 नवंबर और बरौनी-अमृतसर स्पेशल में तीन से 17 नवंबर तक एसी तृतीय श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। रेलवे का उद्देश्य त्योहारों पर यात्रियों को बेहतर और सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
04014 – आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार
04013 – लौकहा बाजार–आनंद विहार टर्मिनल
04028 – आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर
04027 – मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल
04209 – वाराणसी–दिल्ली
04210 – दिल्ली–वाराणसी
04616 – फिरोजपुर कैंट–पटना
04615 – पटना–फिरोजपुर कैंट
04668 – अमृतसर–बरौनी
04667 – बरौनी–अमृतसर