{"_id":"6844a1159a53a04291081ac1","slug":"hindu-girls-converted-to-islam-wife-divorced-when-opposed-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-661841-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हिंदू युवतियों का धर्म बदलवाया... पत्नी ने विरोध किया तो दे दिया तलाक, अमरोहा के युवक की करतूत हुई उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हिंदू युवतियों का धर्म बदलवाया... पत्नी ने विरोध किया तो दे दिया तलाक, अमरोहा के युवक की करतूत हुई उजागर
Sun, 08 Jun 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:59 AM IST
सार
डिलारी थाना क्षेत्र की महिला ने पति पर हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया कि निकाह के बाद पता चला कि पति कई हिंदू युवतियों का धर्म बदलवा चुका है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
विस्तार
डिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। शिकायत में कहा कि उसका पति एक हिंदू युवती को लेकर मझोला की कांशीराम नगर कॉलोनी में रह रहा है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने सीओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
महिला ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका निकाह सात पहले अमरोहा जिले के नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति ने कई हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराया है। महिला का कहना है कि उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। बाद में पति ने मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही है। उसने पति के खिलाफ तीन तलाक का केस भी दर्ज कराया है। कुछ दिन पहले महिला को पता चला कि पति ने एक और युवती का धर्म परिर्वतन कराया और उसे अपने साथ कांशीराम नगर में लेकर रह रहा है।
विज्ञापन
आरोपी ने युवती का नाम भी बदलवा दिया है। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।