फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hindu College: Seats not filled, date of admission in graduation extended

हिंदू कॉलेज : नहीं भरी सीटें, स्नातक में प्रवेश की तिथि बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Hindu College: Seats not filled, date of admission in graduation extended
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में स्नातक में सीटें अब तक नहीं भर पाई हैं। लिहाजा कॉलेज प्रशासन ने बीए, बीएससी गणित व बीकॉम में दाखिला लेने के लिए पांच अगस्त तक तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थियों की रुचि इन पाठ्यक्रमों में न मिलने के कारण प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रखी गई है।
विज्ञापन

बीए, बीएससी गणित व बीकॉम में लगभग 500 सीटें खाली हैं। पहले प्रवेश की अंतिम तारीख 20 जुलाई थी, इसके बाद इसे 31 जुलाई तक बढ़ाया गया। अब एक बार फिर तारीख बढ़ाकर पांच अगस्त कर दी गई है। प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने बताया कि बीएससी बायो में सीटें भर चुकी हैं। अन्य पाठ्यक्रमों में प्रयासों के बाद भी छात्रों की रुचि कम है। 2020 से पहले तक इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी होती थी, लेकिन इस बार सीटें ही नहीं भर पा रही हैं।
विज्ञापन

इस बीच परास्नातक के पंजीकरण भी शुरू कर दिए गए हैं। प्राचार्य के मुताबिक एमए व एमएससी आदि पाठ्यक्रमों में करीब 1500 सीटें हैं। इनके लिए विद्यार्थी पंजीकरण करा रहे हैं। नई शिक्षा नीति के तहत रक्षा एवं स्ट्रेटेजिक अध्ययन में परास्नातक करने के लिए ऐसे छात्रों को भी मौका दिया जा रहा है, जिनके पास स्नातक में यह विषय नहीं रहा हो। 10 अगस्त तक पंजीकरण होंगे। विश्वविद्यालय व कॉलेज की साइट पर पंजीकरण कराने के बाद ऑनलाइन फीस जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटे हुए छात्रों को पांच अगस्त तक मिलेंगे टैबलेट
प्राचार्य प्रो. रावत ने बताया कि कई छात्र ऐसे हैं जिनके नाम सूची में होने के बाद भी उन्हें टैबलेट नहीं मिल पाया है। ऐसे छात्रों को एक से पांच अगस्त तक टैबलेट वितरित किए जाएंगे। ये छात्र अपने विभागों में जाकर टैबलेट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए विभागाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है। छात्र सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक टैबलेट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article