फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   High dependency unit for children started in district hospital

Moradabad News: जिला अस्पताल में बच्चों की हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
High dependency unit for children started in district hospital
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार बच्चों के उपचार के लिए हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को एमएलसी गोपाल अंजान ने इसका उद्घाटन किया। पांच बेड की आईसीयू से छोटी यूनिट में गंभीर रूप से बीमार बच्चों की देखभाल की जाएगी। इसमें हर बेड पर स्पेशल मॉनीटर से लेकर ऑक्सीजन सपोर्ट की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

बच्चों की देखभाल करने वाले स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा डीएनबी की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर 24 घंटे निगरानी के लिए रहेंगे। सांस लेने में परेशानी, डायरिया व संक्रमण के कारण गंभीर रूप से बीमार बच्चों को इस एचडीयू में रखा जाएगा। सभी बेड पर ऑक्सीजन कनेक्शन कराया गया है।
विज्ञापन

जंबो सिलिंडर के जरिये सप्लाई की व्यवस्था भी रखी गई है। एनएचएम से पांच नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की गई है। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र ने बताया कि एचडीयू में उन बाल रोगियों को रखा जाएगा, जिन्हें नजदीक से निगरानी की जरूरत होगी। उन्हें आईसीयू की जरूरत नहीं होगी, लेकिन साधारण वार्ड की अपेक्षा ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाओं की दरकार होगी। एचडीयू में वेंटिलेंटर के छोड़कर अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी। पल्स, हार्टबीट, बीपी आदि छोटी-छोटी निगरानी के लिए उपकरण लगाए गए हैं। वार्ड में शीशे के दरवाजे लगाने के साथ इसे वातानुकूलित बनाया गया है। एचडीयू में सिर्फ बाल रोगी की मां को जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा यदि किसी को मिलना है तो उन्हें मास्क, शूज, कैप व अन्य नियमों का पालन करते हुए प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उद्घाटन के मौके पर अस्पताल की एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता, चीफ फार्मासिस्ट संदीप बडोला, अस्पताल प्रबंधक कुलदीप सक्सेना, रजनीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article