फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hialalert im morodabad after jahagirpuri dispute

जहांगीरपुरी घटना को लेकर मुरादाबाद मंडल में अलर्ट, शोभा यात्रा की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
hialalert im morodabad after jahagirpuri dispute
मुरादाबाद। दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालने के दौरान हुए बवाल को लेकर मुरादाबाद मंडल में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीआईजी ने मंडल के सभी जिलों के पुलिस कप्तान को निर्देश दिया है कि शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। जिन मार्गों से शोभायात्रा निकाली जा रही हैं उनका पहले से निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से अलग अलग प्रदेशों के शहरों में शोभायात्रा निकालने के बाद पथराव और दो पक्षों में टकराए की घटनाएं सामने आई हैं। शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में भी हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव और बवाल हुआ। इस घटना के बाद यूपी के अन्य मंडल और जनपदों के साथ मुरादाबाद मंडल में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुरादाबाद के साथ अमरोहा, संभल, बिजनौर और रामपुर में भी चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि मंडल भर में चौकसी बरती जा रही है। शोभायात्रा में सुरक्षा बढ़ाने और मार्गों का पहले से निरीक्षण करने के साथ ही जगह जगह पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी और सीओ अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। कहीं किसी छत पर बेवजह ईंट पत्थर रखे मिलते हैं तो मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खुफिया तंत्र को भी अलर्ट किया गया है। संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed