फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Herbal park decorated with children's train

Moradabad News: बच्चों की ट्रेन से लेकर आकर्षक झूलों तक से सजा हर्बल पार्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Herbal park decorated with children's train
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के हर्बल पार्क को खूबसूरत बनाया जा रहा है। रात में रंगबिरंगी रोशनी से यह पार्क नहाया रहे, इसके लिए आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। टहलने आए लोग अपने परिवार समेत प्रदूषण रहित बैटरी चालित ट्रेन का भी आनंद ले सकेंगे। पार्क भी अब छह बजे शाम के स्थान पर रात दस बजे तक खोला जा रहा है।
नया मुरादाबाद स्थित 25 एकड़ क्षेत्र में बनाए गए इस पार्क को शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुछ माह पहले ही निजी हाथों में सौंप चुका है। उसके बाद से पार्क को तेजी के साथ विकसित किया जा रहा है। पार्क में पहले से मौजूद ओपन जिम की सुविधा को और बेहतर किया गया गया। जहां सुबह टहलने जाने वाले लोगों के लिए सुबह सात बजे तक एंट्री फ्री है। पूर्व की कैंटीन व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के साथ नया लुक दिया गया है। पार्क में बेहतर साफ-सफाई के साथ उसमें फूल व औषधीय पौधों के क्षेत्र को भी और बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

पार्क में मौजूद पुराने और टूटे झूलों के स्थान पर नाव झूला समेत पांच आकर्षक झूलों को भी लगाया गया है। लोगों के घूमने के लिए बैटरी चालित ट्रेन की भी यहां व्यवस्था की गई है। गर्मी के कारण पार्क को रात दस बजे तक खोला जा रहा है। संचालक नाजिम ने बताया कि जल्द ही हर्बल पार्क में लोगों को स्वीमिंग पूल की सुविधा भी मिल सकेगी। इसके का निर्माण कार्य चल रहा है। हर्बल पार्क में सुविधाएं विकसित करने के कारण वहां शहर के लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed