{"_id":"621928626815b565de1aff62","slug":"helpdesk-to-help-the-people-of-moradabad-moradabad-news-mbd4199633132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद के लोगों की मदद के लिए हेल्पडेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद के लोगों की मदद के लिए हेल्पडेस्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन में फंसे लोगों को स्वदेश लाने की सरकार की तैयारी के क्रम में मुरादाबाद के फंसे विद्यार्थियों व अन्य लोगों की सहायता के लिए कलक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबंध कार्यालय में आपातकाल कंट्रोल रूम में हेल्प डेस्क बनाई गई है। यूक्रेन में फंसे लोगों के परिवार वालों से उनकी सूचना कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) युगराज सिंह ने बताया कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन आने-जाने के लिए सभी कामर्शियल फ्लाइट बंद है। भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। विदेश मंत्रालय भारत सरकार तथा भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन द्वारा हेल्पलाइन संचालित की गई है। उसके हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। राज्य कंट्रोल रूम भी 24 घंटे काम कर रहा है। इसका टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इसी क्रम में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कार्यालय मुरादाबाद में भी हेल्प डेस्क बनाई गई है, जिसके दूरभाष नंबर पर यूक्रेन में फंसे परिवार के लोग उसकी सूचना दे सकते हैं।
ये हैं हेल्प लाइन नंबर
- भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर: +91 11 23012113, +91 11 23014104
- कंट्रोल रूम नंबर: + 1800 118 797 (नई दिल्ली)
- राज्य कंट्रोल रूम: 0522-1070, 9454441081
- जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण मुरादाबाद कार्यालय (कंट्रोल रूम हेल्प डेस्क): फोन नंबर- 0591-2413025
- मोबाइल नंबर 9454416867