{"_id":"6145974c8ebc3e69ac7c0589","slug":"heavy-vehicles-and-roadways-buses-not-allowed-to-enter-moradabad-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: रविवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन और रोडवेज की बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: रविवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन और रोडवेज की बसें
Sat, 18 Sep 2021 01:07 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:07 PM IST
सार
मुरादाबाद में रविवार को 67 केंद्रों पर राजीय इंटर कालेज में प्रवक्ता पद के लिए लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इसके लिए हर केंद्र पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय इंटर कालेज में प्रवक्ता पद के लिए रविवार को होने वाली लिखित परीक्षा मुरादाबाद में 67 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके अलावा परीक्षार्थियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों की भीड़ के मद्देजनर शहर में यातायात व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक शहर में भारी वाहन और रोडवेज की बसों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों और रोडवेज की बसों को बदले मार्ग से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मुरादाबाद में 67 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें 31552 परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। दूसरे जनपद और शहरों से आने वाले परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक व परिजन भी जाएंगे। इसके वाहनों से शहर में जाम लग सकता है। जिसे देखते हुए शहर में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रोडवेज की बसें और भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन
एसपी यातायात ने बताया कि बिजनौर और कांठ की ओर से आने वाली रोडवेज की बसों को कांठ रोड पर नई तहसील भवन अकबर किला तिराहे से शहर की ओर प्रवेश नहीं करेंगी। वहीं से सवारियां लेकर बसें वापस कांठ और बिजनौर की ओर रवाना हो जाएंगी। इसके अलावा काशीपुर और टांडा की ओर से आने वाली रोडवेज की बसों को काशीपुर तिराहे से शहर की ओर प्रवेश बंद रहेगा।
यहीं से सवारियां लेकर वापस काशीपुर और टांडा व बाजपुर की ओर चली जाएंगी। जबकि संभल रोड और दिल्ली हाईवे से आने वाली रोडवेज की बसों को आरटीओ दफ्तर के पास आजाद नगर मोड़ तक आएंगी। वहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएंगी। पास वाले भारी वाहनों का प्रवेश भी शहर में पूरी तरह से बंद रहेगा।
एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है। हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।