{"_id":"65c2ba8d20da1340ba01e56b","slug":"hearing-postponed-in-rape-case-registered-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-338390-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में टली सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ दर्ज नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी नियत की है।
मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया था कि दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक पर आरोप लगाया कि उसने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। विशेष लोक अभियोजक भूकन सिंह और अभिषेक भटनागर ने बताया कि मंगलवार को ललित कौशिक के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो कोर्ट संख्या दो में की जा रही है। ललित कौशिक को अपने बचाव पक्ष का गवाह पेश करना था। लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण मुकदमे में सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिए 13 फरवरी नियत की है। संवाद