फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing on no confidence motion process against the head of Shyampur Hadipur today

Moradabad News: श्यामपुर हादीपुर के प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया पर सुनवाई आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hearing on no confidence motion process against the head of Shyampur Hadipur today
मुरादाबाद। ब्लॉक भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत श्यामपुर हादीपुर में 14 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुलाई गई बैठक की कार्यवाही की रिपोर्ट सोमवार को उच्च न्यायालय में पेश की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत श्यामपुर हाजीपुर में वीरू कुमार ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। 19 जुलाई 2023 को गांव सभा के पांच सदस्यों ने जिला पंचायत राज अधिकारी मुरादाबाद के समक्ष प्रस्तुत होकर उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 14 सपठित नियम 33 (ख) के अंतर्गत अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। इस पर डीपीआरओ अभय कुमार ने 14 अगस्त 2023 को अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए तिथि निर्धारित की थी। ग्राम प्रधान ने इस अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को निरस्त किए जाने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसमें सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने डीपीआरओ के आदेश के क्रम में 14 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान पर रोक नहीं लगाई थी, लेकिन उसके परिणाम पर रोक लगाते हुए सुनवाई के लिए अगली तिथि 28 अगस्त निर्धारित की थी।
विज्ञापन

डीपीआरओ के निर्देश पर 14 अगस्त को एडीओ की देखरेख में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए गांव में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कुल 389 मतदाता बैठक में पहुंचे। जबकि अविश्वास प्रस्ताव के लिए इसमें 708 मतदाता होने चाहिए। कोरम पूरा न होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव पर आगे कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी। पहले से तय तिथि पर सोमवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। डीपीआरओ की ओर से इस पूरी प्रक्रिया के अभिलेख सुनवाई के दौरान 28 अगस्त को उच्च न्यायालय में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed