{"_id":"0d02da98198c55d4d6356fed3dfb3125","slug":"health-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्तिया इलाज करने वालों का होगा ‘इलाज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्तिया इलाज करने वालों का होगा ‘इलाज’
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 03 Aug 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्तिया इलाज का दवा करने वाले आयुर्वेदिक डाक्टरों की अब खैर नहीं है। ऐसा करने वाले का शासन खुद ‘इलाज’ करेगा। अब आयुर्वेदिक डाक्टर और कंपनियां भ्रम फैलाने वाले प्रचार-प्रसार नहीं कर सकेंगे। विज्ञापनों पर शर्तिया, गारंटी जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे डाक्टराें और कंपनियों के खिलाफ की जाएगी।
समाचार पत्रों, विज्ञापन पटों, होर्डिंग और विभिन्न टीवी चैनलों के माध्यम से आयुर्वेदिक औषधि निर्माता और डाक्टर बढ़ा चढ़ाकर अतिश्योक्ति पूर्ण ढंग प्रचार-प्रसार करते हैं। इसमें भ्रमित करने वाली भाषाआें को इस्तेमाल किया जाता है। जिसे लेकर जनमानस में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। इस मामले को लोकसभा में उठाया गया। केंद्र सरकार ने नई गाइड लाइन जारी कर ऐसे डाक्टरों और कंपनियाें पर कार्रवाई के लिए निदेशक आयुर्वेद सेवा यूपी को पत्र लिखा है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुमन मिश्रा ने बताया कि अब आयुर्वेदिक डाक्टर और दवा कंपनियां शर्तिया, गारंटी जैसे भ्रम फैलाने वाले शब्दों का इस्तेमाल कर प्रचार-प्रसार नहीं करेंगी। अगर किसी ने ऐसा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।