फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Health department found 185 new TB patients in the district

Moradabad News: स्वास्थ्य विभाग ने तलाशे जिले में 185 नए टीबी रोगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Health department found 185 new TB patients in the district
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान में जिले में 185 नए टीबी रोगी मिले हैं। सीएमओ ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक कर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सौ दिवसीय कार्यक्रम सात दिसंबर से 24 मार्च 2025 तक चलेगा। उच्च जोखिम वाले मरीजों के लिए यह अभियान मुरादाबाद में 28 दिसंबर से शुरू हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 28 दिसंबर से 15 जनवरी तक मुरादाबाद में 2,85,533 जनसंख्या उच्च जोखिम की चिह्नित की है। इनमें से 76,864 लोगों की स्क्रीनिंग की गई तो 185 टीबी के नए मरीज पाए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी की पहचान करने के लिए 2461 लोगों के एक्सरे भी करवाए। ग्रामीण स्तर पर आशा और आंगनबाड़ी के माध्यम से स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। इसमें झुग्गी-झोपड़ी, निर्माणाधीन क्षेत्र, शेल्टर हाउस और स्कूलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चिह्नांकन, स्क्रीनिंग और मरीज मिलने के आधार पर मुरादाबाद का प्रदेश में 13वां स्थान है। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को चिह्नांकन, स्क्रीनिंग और डाटा फीडिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed