फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Death of a newborn.. Police registered a case, health care center operator Salma Nasir arrested

Moradabad: नवजात की माैत.. पुलिस ने दर्ज किया केस, हेल्थ केयर सेंटर संचालिका सलमा नासिर गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 02:27 AM IST
सार

मुरादाबाद में नवजात की माैत मामले में हेल्थ केयर सेंटर की संचालिका सलमा नासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।  कटघर थाना क्षेत्र के करूला में सलमा नासिर के हेल्थ केयर पर सीएमओ की टीम तीन बार सील लगा चुकी थी। इसके बाद भी यह अपंजीकृत नर्सिंग होम चलता मिला।

विज्ञापन
Moradabad: Death of a newborn.. Police registered a case, health care center operator Salma Nasir arrested
आरोपी सलमा नासिर - फोटो : संवाद

विस्तार

मझोला पुलिस ने जयंतीपुर निवासी हेल्थ केयर सेंटर की संचालिका सलमा नासिर को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संचालिका की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई। मझोला पुलिस ने 25 अप्रैल को कोर्ट के आदेश पर अर्चना सिंह, हेल्थ केयर सेंटर की सलमा नासिर, मेडविन मल्टीस्पेशियलिटी के डॉ. पवन सैनी और डॉ. इकराम के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


इस मामले में कटघर थाना क्षेत्र के मछरिया निवासी शिवकुमार ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उसकी पत्नी सोनी ठाकुर गर्भवती थी। उसकी मुलाकात गांव की ही अर्चना सिंह से हो गई थी जो मझोला में एफसीआई गोदाम के पास रहती है।
विज्ञापन


अर्चना सिंह ने सोनी ठाकुर की नार्मल डिलीवरी कराने का भरोसा दिया। वह जयंतीपुर स्थित सलमा नासिर के हेल्थ केयर सेंटर में उसे लेकर गई थी। 17 नवंबर 2024 को प्रसव पीड़ा होने पर शिवकुमार ने अपनी पत्नी को सलमा नासिर के यहां हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सलमा ने डिलीवरी के दौरान लापरवाही से पंप की मदद से प्रेशर से बच्चे को खींच लिया। इस कारण बच्चे में मानसिक विकृति आ गई। कुछ दिनों बाद उसे मेडविन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां भी ठीक से इलाज नहीं होने पर उसे मानसरोवर स्थित चाइल्ड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया लेकिन 19 नवंबर 2024 को नवजात की मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि रविवार को उप निरीक्षक प्रबोध कुमार और महिला सिपाही सीमा तोमर की टीम ने आरोपी सलमा नासिर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है।

झोलाछाप के हौसले बुलंद, तीन बार हटाई विभाग की सील
कानूनी कार्रवाई न होने से झोलाछापों के हौसले बुलंद हैं। कटघर थाना क्षेत्र के करूला में सलमा नासिर हेल्थ केयर पर सीएमओ की टीम तीन बार सील लगा चुकी है। अब एक बार फिर यह अपंजीकृत नर्सिंग होम चलता मिला। डिप्टी सीएमओ ने सील की कार्रवाई करते हुए इस बार कोर्ट में परिवार दायर करने की तैयारी की है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल और उनकी टीम ने आईजीआरएस की शिकायत के आधार पर करूला स्थिल सलमा नासिर के अवैध नर्सिंग होम पर छापा मारा। पहले की तरह इस बार भी कोई डिग्री, प्रशिक्षित डॉक्टर या स्टाफ नहीं मिला।

झोलाछाप महिला अवैध रूप से ओटी चला रही थी। इसमें वह नॉर्मल व सी-सेक्शन डिलीवरी करती है। अस्पताल में दो महिलाएं भर्ती भी मिलीं। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अस्पताल के खिलाफ तीन बार कार्रवाई की जा चुकी है लेकिन तीनों बार उसने सील हटा दी। सील लगाने के बाद लोहे की ग्रिल लगवाकर ताला लगा दिया गया था। झोलाछाप ने ग्रिल काटकर ताला तोड़ दिया और फिर लोगों की जान से खिलवाड़ करना शुरू कर दिया। विभाग को कोर्ट में परिवाद दर्ज कराने के अलावा कोई और साधन नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed