{"_id":"67bf4fc479c6e2cb500bda91","slug":"headmistress-slapped-the-student-she-lost-her-eyesight-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रधानाध्यापिका ने मारा थप्पड़, छात्रा की आंख की रोशनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रधानाध्यापिका ने मारा थप्पड़, छात्रा की आंख की रोशनी गई
Wed, 26 Feb 2025 11:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:00 PM IST
सार
इलाज के लिए 20 दिन तक भटकने के बाद उसकी मां ज्योति कश्यप ने डीएम अनुज सिंह से शिकायत की।
विज्ञापन
छात्रा की आंख की रोशन गई
- फोटो : freepik
विस्तार
मुरादाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय भोगपुर मिठौनी की कक्षा तीन की छात्रा हिमांशी (8) को प्रधानाध्यापिका ने थप्पड़ मार दिया। उसकी दायीं आंख में दर्द शुरू हो गया। करीब एक माह बाद हिमांशी को आंख से दिखना बंद हो गया।
विज्ञापन
इलाज के लिए 20 दिन तक भटकने के बाद उसकी मां ज्योति कश्यप ने डीएम अनुज सिंह से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर छात्रा का एम्स में इलाज शुरू हुआ। बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन