फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   head master suspended for negligence

मैदनीपुर स्कूल के प्रधानाध्यापक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
head master suspended for negligence
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भोजपुर के मैदनीपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। स्कूल के जर्जर छज्जे की चपेट में आने से छह सितंबर को एक किशोर की मौत हो गई थी। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने कंपोजिट ग्रांट की तीन साल की धनराशि का उपयोग स्कूल भवन की मरम्मत और सौंदर्यीकरण में नहीं कराया है।
विज्ञापन

मैदनीपुर प्राथमिक स्कूल में छह सितंबर की शाम बच्चे खेल रहे थे। करीब साढ़े पांच बजे स्कूल का जर्जर छज्जा गिर गया और मलबे की चपेट में दो किशोर आ गए। 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। सात सितंबर को बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। ग्रामीणों ने उनको रोक लिया और अभद्रता की। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर बीएसए वहां से निकल पाए। ग्रामीणों के आरोपों पर विभागीय पड़ताल की गई। इसमें पता चला कि स्कूल में तीन साल से कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का स्कूल भवन के मम्मत, रंगाई पुताई में नहीं हुआ है। तीन सालों में 75 हजार रुपये धनराशि आवंटित हुई है। स्कूल की रसोई और शौचालय काफी गंदे मिले हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने प्रधानाध्यापक अंशुल गुप्ता को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed