फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Harmful colours being added to fast food, three samples fail

Moradabad News: फास्टफूड में मिलाए जा रहे हानिकारक रंग, तीन नमूने फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Harmful colours being added to fast food, three samples fail
मुरादाबाद। फास्टफूड के शौकीन लोगों को समोसे व मोमोज के साथ मिलने वाली रंग बिरंगी चटनी को सावधानी से खाना चाहिए, क्योंकि इनमें कुछ ऐसे रंगों का प्रयोग पाया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं। यह बात उस समय सामने आई, जब बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल लैब वैन ने बाजारों पर जाकर मौके पर ही चेकिंग की, जिसमें 22 नमूनों में तीन नमूने फेल हो गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को विभागीय मोबाइल लैब वैन ने नगर में कुरूला-संभल रोड पर बाजारों में जाकर खाद्य वस्तुएं के नमूने लेकर मौके पर ही जांच की। कुल 22 नमूने लिए गए थे, इनमें फास्टफूड की दुकानों पर जो चटनी दी जा रही है, उसके तीन नमूने फेल हो गए हैं, क्योंकि उनमें जो रंगों का उपयोग मिला है, वह स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक तो नहीं माना जा सकता है लेकिन ठीक भी नहीं है, नियमानुसार ऐसे रंगों का उपयोग नहीं होना चाहिए, इनके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर लोगों को खाद्य पदार्थो में मिलावट की पहचान करने की तरीके बताते हुए उन्हें जागरूक किया गया। छह दुकानदारों को रंगों व अन्य मानकों के प्रयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। खाद्य व्यवसाय संचालकों को एफएसएसएआई लाइसेंस प्राप्त खाद्य सामग्री का उपयोग करने, खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों का उपयोग न करने, खाद्य उत्पादन संगठनों (एफबीओ) को स्वच्छता और स्वास्थ्यकर स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed