फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hanging deadbody of women found

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
hanging deadbody of women found
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी फरहीन ने गलशहीद के सीधी सराय निवासी गुफरान उर्फ सलमान से प्रेम विवाह किया था। परिजन इस शादी से नाखुश थे। जिस कारण पति पत्नी अलग रहे थे। दंपती की दो बेटियां हैं। मायके वालों का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे फरहीन ने मायके फोन करके बताया कि पति उसके साथ मारपीट कर रहा है, वह उसे मार डालेगा, जल्दी से आ जाइए। शनिवार सुबह सीधी सराय के किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि फरहीन की हत्या कर दी गई है। उसका शव फंदे पर लटका हुआ है। तब मायके वाले सीधी सराय पहुंच गए। उन्होंने यहां हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। कटघर डा. अनूप सिंह ने बताया कि गुफरान उर्फ सलमान और उसकी पत्नी में विवाद होता रहता था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed