फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Half burnt body of woman found in vacant plot in Amroha

Amroha: खाली प्लॉट में मिला महिला का अधजला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त; हत्या की आशंका

Wed, 19 Jun 2024 08:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 19 Jun 2024 08:43 PM IST
सार

अमरोहा जिले में एक खाली प्लॉट में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

विज्ञापन
Half burnt body of woman found in vacant plot in Amroha
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर नगर के मोहल्ला गोकुल धाम कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में बुजुर्ग महिला का जला हुआ शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की हत्या करके यहां शव को फेंका गया है। शव को जलाया भी गया है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन


बुधवार की शाम को रहरा अड्डे पर गोकुल धाम कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में लोगों ने एक बुजुर्ग महिला के शव को पड़ा देखा। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग महिला की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष के बीच मानी जा रही है। उसके पैर, बांई बाजू और पेट जला हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजने से पहले महिला के शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। माना जा रहा है कि रात में महिला की हत्या कर शव को खाली प्लाट में कूड़े के पास फेंक दिया गया। उसके शरीर के कई अंग भी जले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। रास्तों की सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed