{"_id":"57a585c94f1c1b39302b97b8","slug":"haj-yatra-from-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्राः मदीना की सरजमीं पर पहुंचे ढाई सौ आजमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्राः मदीना की सरजमीं पर पहुंचे ढाई सौ आजमीन
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : demo
विज्ञापन
हज के पाक सफर का आगाज हो गया है। इसके साथ ही जिले से आजमीनों की रवानगी होने लगी है। मुरादाबाद के करीब ढाई सौ आजमीन इबादत की सरजमीं मदीना में पहुंच गए है। इस बार जिले से करीब चौदह सौ आजमीन खाना-ए-काबा की जियारत करेंगे।
गुरुवार को आजमीनों का इंतजार खत्म हो गया। हज के पाक सफर के लिए चार अगस्त को पहली उड़ान भरी गई। हालांकि इस उड़ान में मुरादाबाद के हजयात्री न के बराबर रहे। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के आजमीनों की तादात खासी रही।
मुरादाबाद से तकरीबन ढाई सौ आजमीन हजयात्रा के लिए निकले। दो दिन पहले गाजियाबाद हज हाउस पर यात्रा की सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद मदीना के लिए फ्लाइट पकड़ी। देर रात सभी हजयात्री मदीना पहुंच गए।
विज्ञापन
हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि हजयात्रा की शुरुआत हो गई है। ये सिलसिला सितंबर के पहले हफ्ते तक चलेगा।